रायबरेली जिले के इस लाल का चयन सोनी TV के इंडियन आइडल में

लालगंज  (रायबरेली) । बैसवारा वो धरती है जहां हुनर की कमी नही है, यहां के लोगों ने देश ही नही विदेशो तक अपने हुनर के जरिए क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
रायबरेली जिले के लालगंज के पास एक गांव जो कि रेल कोच फैक्ट्री से जुड़ा है

     क्षेत्र के बाल्हेमऊ, ऐहार (Aihar) गॉव के रहने वाले रोहित यादव  पुत्र स्व. रविशंकर यादव का सेलेक्शन सोनी टीवी के चर्चित शो इंडियन ( Indian idol) आइडल में हुआ, रोहित के इस चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है ।

   जानकारी के अनुसार रोहित जब 10 साल के थे तब उनके पिता का एक लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था रोहित की माँ है जिनका  मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता जिनका इलाज चल रहा है । ऐसे में रोहित का अपने आप से गाने का रियाज करते हैं व ट्यूशन पढ़ा के अपने स्कूल की फीस जमा करते है  इनसब चीजों को देखते हुए सोनी टीवी के इतने बड़े मंच पर सिलेक्शन होना एक बहुत बड़ी बात है, रोहित के इस इस सेलेक्शन से उसने अपना ही नही बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है । रोहित का सेलेक्शन सबसे पहले  12 अगस्त 2019 को चांसलर क्लब आशियाना लखनऊ में हुआ, जिसमे वो सेलेक्ट हुआ फिर उसे थिएटर राउंड के लिए काल लेटर आया जहाँ पे अब उसे ग्रैंड प्रीमियर राउंड में पार्टिसिपेट करना है ।
        रोहित के सेलेक्शन से बाल्हेमऊ गांव के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह बघेल, शैलू सिंह, अमित यादव, गुप्तार सिंह यादव, सुंदर, वीरेंद्र यादव, स्वदेश यादव आदि सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता जाहिर  की है ।

Comments